Search

 
 
 

रोहतास: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र के परछा गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मुकेश कुमार मेहता के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान था.
 

 

Rohtas : रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र के परछा गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मुकेश कुमार मेहता के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान था.

 

जानकारी के अनुसार, मुकेश अपने घर की छत पर बने छज्जे की मरम्मत कर रहा था. इस दौरान उसने एक लोहे का पाइप उठाया, जो छत के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से टकरा गया.पाइप में करंट फैलते ही मुकेश गंभीर रूप से झुलस गया. परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.

 

 

बिजली विभाग की लापरवाही से गई जान : परिजनों का कहना है कि घर के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज विद्युत तार को हटाने के लिए वे पिछले कई महीनों से लगातार बिजली विभाग से शिकायत कर रहे थे.

 

इस संबंध में कई बार आवेदन भी दिया गया, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर तार हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई

 

परिजनों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है. मृतक मुकेश के फूफा लल्लू महतो की भी 5 मई को इसी प्रकार करंट लगने से मौत हो गई थी.इसके बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. गांव वालों और परिजनों में विभाग की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है. लोगों ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही