Rohtas : बिहार की रोहतास पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने 50 हजार के इनामी भोला यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ उसका एक साथी मिथिलेश चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. भोला यादव अपने गिरोह का सरगना है और कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. उसे चार जिलों की पुलिस 30 से अधिक मामलों में ढूंढ रही थी.
रोहतास : आपराधिक गिरोह का सरगना भोला यादव गिरफ्तार, साथी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Last Updated: Feb 27, 2025 12:00 AM (IST)