Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोहतास : आपराधिक गिरोह का सरगना भोला यादव गिरफ्तार, साथी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Rohtas :  बिहार की रोहतास पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने 50 हजार के इनामी भोला यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ उसका एक साथी मिथिलेश चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. भोला यादव अपने गिरोह का सरगना है और कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. उसे चार जिलों की पुलिस 30 से अधिक मामलों में ढूंढ रही थी.

बालू घाट डकैती कांड में पुलिस कर रही थी तलाश 

पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि नासरीबंज बालू घाट डकैती कांड और एक अन्य लूट मामले में पुलिस भोला यादव की तलाश कर रही थी. इसको लेकर ब्रिक्रमगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम को सूचना मिली कि भोला यादव अपने साथी मिथिलेश चौधरी के साथ नासरीगंज थाना क्षेत्र के किसी बालुघाट में किसी घटना को अंजाम देने के लिए सबदला पहुंचने वाला है. सूचना मिलने के बाद गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और बिक्रमगंज-डेहरी मार्ग पर पड़ुरी गांव के पास गिरोह के सरगना भोला यादव और उसके साथी मिथिलेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के पास से एक अवैध पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही