Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोहतास :  बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, डांसर को लगी गोली, हालत गंभीर

Advertisement
Advertisement
Rohtash : रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के कोटा गांव में बच्चे की बर्थडे पार्टी में रसूखदारों ने हर्ष फायरिंग की है. इस घटना में सीने में गोली लगने से अर्केस्ट्रा की डांसर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक, गोली डांसर के सीने को चीरते हुए स्पाइन में जाकर फंस गयी थी. डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. हर्ष फायरिंग की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-meeting-on-18-october/">झारखंड

कैबिनेट की बैठक 18 अक्टूबर को )

बर्थडे पार्टी में किया गया था नाच-गाने का आयोजन

मिली जानकारी के मुताबिक, कौपा गांव में श्याम किशोर पांडेय के पोचे और लोकेश पांडेय के बेटे का जन्मदिन था. इस अवसर पर अखंड कीर्तन व प्रीतिभोज के बाद डांस का आयोजन किया गया था. इसी दौरान हर्ष फायरिंग की जाने लगी, जिसमें एक गोली डांसर के सीने में लग गयी. गोली लगने के बाद वो स्टेज पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी. स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बता दें कि बिहार की शादी-पार्टियों और अन्य प्रोगामों में रसूखदार अपनी रसूख दिखाने के लिए हर्ष फायरिंग करते हैं. ज्यादातर मौके पर यह हर्ष फायरिंग जान पर बन आती है. पुलिस प्रशासन भी हर्ष फायरिंग को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाती है. इसके बाबजूद लोग समझने को तैयार नहीं है. इसे भी पढ़ें : चेक">https://lagatar.in/check-bounce-case-ameesha-patel-did-not-reach-the-court-to-record-her-statement-petition-filed-under-section-311-of-crpc/">चेक

बाउंस केस : बयान दर्ज कराने कोर्ट नहीं पहुंचीं अमीषा पटेल, CRPC की धारा 311 के तहत पिटीशन दाखिल की 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही