Search

 
 
 

Rohtas News: हाइवा-ट्रक की टक्कर में हाइवा चालक की मौत

बिहार से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें 1 की मौत हो गई. ताजा मामला रोहतास के नटवर थाना क्षेत्र का है, जहां दिनारा-बिक्रमगंज पथ पर शनिवार की सुबह गिट्टी लदे हाइवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि हाइवा के परखच्चे उड़ गए. इस टक्कर में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई.
 

Rohtas : बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें 1 की मौत हो गई. ताजा मामला रोहतास के नटवार थाना क्षेत्र का है, जहां दिनारा-बिक्रमगंज पथ पर शनिवार की सुबह गिट्टी लदे हाइवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि हाइवा के परखच्चे उड़ गए. इस टक्कर में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

 

जानकारी के अनुसार खरांटी गांव निवासी रामसकल यादव के 30 वर्षीय पुत्र विजय यादव शनिवार को गिट्टी लोड हाइवा लेकर बिक्रमगंज की तरफ जा रहे थे. तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी. घटना के ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला.

 

आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और चालक को बाहर निकालने लगे. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की. मृतक को परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

लोगों ने बताया कि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा थी जिसने हाइवा में टक्कर मार दी. और फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है. विजय यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही