Search

 
 
 

Rohtas News : ऑनलाइन शॉपिंग कर ठगी करने के खेल का पर्दाफाश, पांच युवक गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से शॉपिंग कर ठगी करने के खेल का पर्दाफाश कर दिया है. डेहरी थाना पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी समस्तीपुर के रहने वाले हैं. उनके पास से कई महंगे मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किए गए हैं.
 
  • फ्लिपकार्ट को लगा लाखों का चूना

Lagatar Desk : रोहतास पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से शॉपिंग कर ठगी करने के खेल का पर्दाफाश किया है. मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपी समस्तीपुर के रहने वाले हैं. उनके पास से कई महंगे मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किए गए हैं. 

 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पांचों युवक फ्लिपकार्ट से महंगे मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य कीमती प्रोडक्ट्स मंगाते थे. इसके बाद प्रोडक्ट डिलिवरी हो जाने के कुछ दिन बाद उसे  रिटर्न पर डाल देते थे. 

 

जब कंपनी का डिलीवरी एजेंट सामान वापस लेने आता था, तो वे असली और महंगे प्रोडक्ट की जगह सस्ता या नकली सामान दे देते थे. इसके बाद उनका पैसा खाते में आ जाता था. इस तरह सुनियोजित तरीके से युवक महंगे प्रोडक्ट्स भी रख लेते थे और उनके पैसे भी वापस आ जाते थे. 

 

ठगी और कमाई के इस पूरे खेल में एक डिलीवरी बॉय भी साथ देता था. जिसके कारण किसी को शक नहीं हुआ. लेकिन लगातार हो रहे संदिग्ध रिटर्न से कंपनी को शक हुआ. इसके बाद फ्लिपकार्ट ने जांच शुरू की.

 

जांच में जो सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया. इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. सूचना मिलने के बाद डेहरी थाना पुलिस ने जांच की और तकनीकी सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

 

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तरह की ठगी कितने समय से चल रही थी और इससे कंपनी को कितना नुकसान हुआ है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस खेल में कोई संगठित गिरोह का हाथ है या नहीं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही