Search

 
 
 

रोहतास : राजद नेता की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश

 
Rohtas : बिहार के रोहतास में रविवार की सुबह-सुबह बाइक सवार अपराधियों ने एक राजद नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जिले के करगहर थाना क्षेत्र के नीम डिहरा गांव के पूर्व प्रखंड प्रमुख विजेंद्र यादव के रूप में हुई है. पूर्व प्रमुख की हत्या की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए. सूचना मिलते ही करगहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें-­­­­ समस्तीपुर">https://lagatar.in/samastipur-angry-over-not-getting-share-in-property-son-of-kaliyugi-shoots-father/">समस्तीपुर

: संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने से नाराज कलयुगी बेटे ने पिता को मारी गोली
पांच साल पहले भी हुआ था हमला बता दें कि विजेंद्र यादव पर पांच साल पहले भी करगहर बाजार के सेमरी मोड़ के पास हमला हुआ था, लेकिन इसमें वे बाल-बाल बच गए थे. इस बार पूरी प्लानिंग के साथ अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सहदैया नदी के किनारे नीम डिहरा गांव में पूर्व प्रमुख अपने खेत में खाद डलवा रहे थे. इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे. दोनों ने पहले प्रमुख को प्रणाम किया, फिर नजदीक से गोली मारकर भाग निकले. विजेंद्र को दो गोली लगी और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. लोगों ने बताया कि दोनों अपराधी चेहरे को गमछे से बांध रखा था. इसे भी पढ़ें-­­­­ बांका">https://lagatar.in/banka-attack-on-the-team-of-excise-department-who-went-to-raid-3-personnel-including-asi-injured/">बांका

: छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, ASI समेत 3 कर्मी घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही