Search

 
 
 

रोहतास : अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो नहर में गिरी, तीन की मौत, 6 घायल

 
Rohtas :  रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित सेमरी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरे नहर में गिर गयी. इस हादसे में बीसी कला पंचायत के मुखिया समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि छह लोग घायल हो गये. घटना की सूचना पर दिनारा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी.

जन्मदिन समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे सभी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीसी कला मुखिया उमेश पासवान सहित नौ लोग रामपुर गांव में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होकर वापस गांव लौट रहे थे. तभी रास्ते में सेमरी पुल के पास मोड पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी. स्कॉर्पियो का गेट नहीं खुलने के कारण मुखिया उमेश पासवान, वार्ड सदस्य महेश पाल और विपिन गिरी की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं  चालक मदन, रवि पासवान, चंदन पासवान, बाबू धन साह सहित अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. चंदन पासवान और बाबू धन कुमार को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही