Search

 
 
 

रोहतास : तेज रफ्तार थार ने चार लोगों को रौंदा, महिला की मौत, अन्य तीन की हालत गंभीर

जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां काराकाट थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक तेज रफ्तार थार जीप ने सड़क किनारे चल रही महिला और तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक महिला की पहचान जमुआ गांव की निवासी के रूप में हुई है.
 

Rohtas : जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां काराकाट थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक तेज रफ्तार थार जीप ने सड़क किनारे चल रही महिला और तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक महिला की पहचान जमुआ गांव की निवासी के रूप में हुई है.

 

पहले महिला, फिर तीन युवकों को रौंदते गड्ढे में गिरी थार जीप

जानकारी के मुताबिक, थार जीप अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे चल रही महिला को रौंदा, फिर पुल की रेलिंग पर बैठे तीन युवकों को भी टक्कर मारते हुए एक गड्ढे में जा गिरी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घायल युवकों को इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

 

 

जीप चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए जीप चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर काराकाट थाना की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया. 

 

परिजनों की मांग-दोषी चालक के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई 

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. परिजनों और ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने कहा है कि प्रारंभिक जांच जारी है और जल्द ही मामले में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसकी मदद से जांच की जा रही है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही