Search

 
 
 

पिकअप वाहन से गिरकर रोजगार सेवक राजेश की गयी थी जान, CCTV फुटेज से खुलासा

चतरा शहर के बीचोबीच संदिग्ध अवस्था में रोजगार सेवक राजेश कुमार शर्मा उर्फ बउला की लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. शुरुआत में जिस घटना को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा था, वह अब सड़क दुर्घटना साबित हो रही है.
 
  • घायल अवस्था में देर तक सड़क पर पड़े रहने से हुई थी मौत, हत्या का आशंका निकली निराधार

 Chatra :  चतरा शहर के बीचोबीच संदिग्ध अवस्था में रोजगार सेवक राजेश कुमार शर्मा उर्फ बउला की लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. शुरुआत में जिस घटना को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा था, वह अब सड़क दुर्घटना साबित हो रही है.

Uploaded Image

CCTV फुटेज सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है. हालांकि अब सामने आए CCTV फुटेज ने तस्वीर साफ कर दी है.   राजेश शादी समारोह से लौटते समय एक पिकअप वैन पर लटककर आ रहे थे.

 

इसी दौरान पुराने पेट्रोल पंप फेमस मेडिकल के समीप तेज गति से जा रही पिकअप को बिना रोके उतरने की कोशिश में वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई.

 

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद वह काफी देर तक सड़क पर ही घायल अवस्था में पड़े रहे, जिससे उनकी स्थिति और बिगड़ गई और अंततः उनकी मौत हो गई.

 

गौरतलब है कि  बिंड मोहल्ला निवासी स्वर्गीय मनोहर ठाकुर के पुत्र हंटरगंज प्रखंड के डाहा पंचायत के रोजगार सेवक राजेश कुमार शर्मा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए देर शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों नें उनकी खोजबीन शुरू की.

 

इसी दौरान परिजनों को उनका शव फेमस मेडिकल के पास सड़क किनारे पड़ा मिला. घटना के बाद परिजनों ने सिर पर गंभीर चोट के निशान को देखते हुए हत्या की आशंका जताई थी.परिजनों के बयान के आधार पर सदर थाना पुलिस हर संभावित पहलुओं की पड़ताल में जुट गई थी.

 

जांच के दौरान ही घटनास्थल के समीप लगे CCTV नें घटना के राज खोल दिये हैं. थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि राजेश कुमार शर्मा पिकअप वाहन से उतरने के दौरान लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गए थे.

 

गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई, जो शायद मौत का कारण बनी. उन्होंने कहा कि पुलिस हर संभावित पहलुओं कि जांच कर रही है. फिलहाल मामले में किसी तरह की आपराधिक साजिश की पुष्टि नहीं हो रही है. ऐसे में इस मामले को दुर्घटना मानते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही