Ranchi : झारखंड विधानसभा की नवगठित समितियों के सभापति और सदस्यों की बैठक शुक्रवार को हुई. स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो ने विधानसभा समितियों के कार्य और भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. कहा कि इन समितियों की सहभागिता सरकार के सलाहकार के रूप में होती है और कई मौकों पर सरकार इनकी अनुशंसा को मानती रही . उस पर अग्रेतर कार्रवाई भी होती रही है.
विस समितियों की भूमिका सरकार के सलाहकार के रूप में : स्पीकर
Last Updated: Jan 24, 2025 12:00 AM (IST)