Search

 
 
 

Jamtara News: आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक, 12 जुलाई तक कई मेमू ट्रेनें रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में आवश्यक विकास कार्यों और प्रस्तावित रोलिंग ब्लॉक के कारण 6 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा. इस दौरान कई मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में आवश्यक विकास कार्यों और प्रस्तावित रोलिंग ब्लॉक के कारण 6 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा. इस दौरान कई मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से निरस्त कर उनके मार्ग में बदलाव किया गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे हेल्पलाइन, आधिकारिक वेबसाइट या रेल ऐप के माध्यम से जांच लेने की अपील की है.

 

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें

68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू: 6, 8, 9, 10 और 12 जुलाई को रद्द रहेगी.

 

63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू: 6 और 9 जुलाई को रद्द रहेगी.

 

68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू: 8 और 11 जुलाई को रद्द रहेगी.

 

आंशिक रूप से रद्द रहने वाली ट्रेनें

68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम मेमू: 7, 10 और 12 जुलाई को आद्रा स्टेशन पर ही समाप्त होगी. आद्रा–आसनसोल–आद्रा के बीच परिचालन नहीं होगा.

 

63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू: 8, 10 और 11 जुलाई को आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी. आद्रा–पुरुलिया–आद्रा के बीच सेवा बंद रहेगी.

 

68060 आसनसोल–बाराभूम मेमू: 8 और 11 जुलाई को आसनसोल के बजाय आद्रा स्टेशन से खुलेगी. आसनसोल–आद्रा खंड में सेवा रद्द रहेगी.

 

68055 आसनसोल–टाटानगर मेमू: 8 और 11 जुलाई को आद्रा स्टेशन पर ही समाप्त होगी. आद्रा–टाटानगर के बीच परिचालन नहीं होगा.

 

रेलवे प्रशासन ने विकास कार्यों को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए यह कदम उठाया है. यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए रेलवे ने सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही