Search

 
 
 

The 50 के फिनाले से पहले बढ़ा रोमांस, सिवेट तोमर ने Riddhi Dogra से किया प्यार का इजहार

रियलिटी शो The 50 अपने फिनाले के करीब पहुंचते-पहुंचते और भी दिलचस्प हो गया है. जहां एक ओर प्रतियोगियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर शो में रोमांस और ड्रामा भी चरम पर है
 

Lagatar desk : रियलिटी शो The 50 अपने फिनाले के करीब पहुंचते-पहुंचते और भी दिलचस्प हो गया है. जहां एक ओर प्रतियोगियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर शो में रोमांस और ड्रामा भी चरम पर है. हाल के एपिसोड़ में रिद्धि डोगरा और सिवेट तोमर की बढ़ती नज़दीकियां दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

 

 

टास्क के दौरान सिवेट का इजहार-ए-प्यार


हाल ही में जारी प्रोमो में दिखाया गया कि लायन ने एक खास टास्क की घोषणा की-जिस टीम का दिल सबसे ज्यादा धड़केगा, वह अपने मनी पॉट में उतनी ही ज्यादा रकम जोड़ सकेगी. इस चुनौती को स्वीकार करते हुए रिद्धि डोगरा के मुकाबले मिस्टर फैजू मैदान में उतरते हैं.

 

टास्क के दौरान रिद्धि का दिल धड़काने के लिए सिवेट तोमर एंट्री लेते हैं. वह आते ही रिद्धि के साथ हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग शुरू कर देते हैं. उनकी बातों पर रिद्धि शरमा जाती हैं और हंसने लगती हैं.


माहौल तब और खास हो जाता है जब सिवेट घुटनों के बल बैठकर रिद्धि का हाथ थाम लेते हैं और कहते हैं- मेरे में अंधेरा आता नहीं, और मैं उसे दूसरों में आने देता नहीं. हो गए तेरे 2 साल, 3 साल, जितने भी हो गए मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा.सिवेट की इस बात पर रिद्धि की हंसी रुकती नहीं है और बाकी कंटेस्टेंट्स हूटिंग करने लगते हैं. यह पल शो के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया है.

 

कौन हैं सिवेट तौमर


सिवेट तोमर एक रियलिटी शो स्टार  मॉडल और एक्टर हैं. वह MTV Roadies – Karm Ya Kaand के फर्स्ट रनर-अप भी रह चुके हैं. इसके अलावा वह MTV Splitsvilla का भी हिस्सा रह चुके हैं. सिवेट, Prince Narula को अपना मेंटर मानते हैं. इससे पहले उनका नाम Splitsvilla 15 की एक कंटेस्टेंट के साथ भी जुड़ा था, हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया.

 

कौन हैं रिधि डोगरा


रिद्धि डोगरा टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने 2011 में अभिनेता राकेश बापट से शादी की थी. हालांकि, 2019 में दोनों अलग हो गए. रिद्धि अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट रहती हैं.

 

अब शो में सिवेट के साथ उनका नाम जुड़ने लगा है. दर्शकों के मन में सवाल है-क्या यह सिर्फ कैमरे के लिए है या दोनों के बीच सच में कुछ खास शुरू हो रहा है .फिलहाल, फिनाले से पहले शो में रोमांस और ड्रामे का यह तड़का दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. शो खत्म होने के बाद ही साफ होगा कि यह रिश्ता सिर्फ गेम का हिस्सा था या असल जिंदगी में भी इसकी नई शुरुआत होने वाली है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही