Search

 
 
 

Rome : गुड फ्राइडे के पारंपरिक जुलूस में पहली बार शामिल नहीं हुए पोप फ्रांसिस

 
  Rome :  पोप फ्रांसिस रोम के एक बड़े कलागृह में निकाले गये गुड फ्राइडे के पारंपरिक जुलूस में शामिल नहीं हुए. इस कारण उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गयी हैं. वेटिकन ने जुलूस में उनके शामिल नहीं होने की जानकारी दी है. फ्रांसिस के वे ऑफ क्रॉस जुलूस की अगुवाई करने की उम्मीद थी जो ईसा मसीह के जुनून और उन्हें सलीब पर चढ़ाने की घटना का पुन: प्रदर्शन करता है. जैसे ही यह कार्यक्रम शुरू होने वाला था तो वेटिकन ने घोषणा की कि फ्रांसिस अपने घर से इस कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

87 वर्षीय पोप फ्रांसिस फ्लू, ब्रोंकाइटिस या सर्दी से जूझ रहे हैं

यह पहली बार है जब वह पोप के अपने 11 वर्ष के कार्यकाल में इस पारंपरिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं. वेटिकन के प्रेस कार्यालय ने एक बयान में कहा,  कल की प्रार्थना और ईस्टर रविवार को होने वाली सभा के मद्देनजर उनकी सेहत के लिए पोप फ्रांसिस आज शाम कलागृह में वे ऑफ क्रॉस जुलूस की कासा सांता मार्टा से निगरानी करेंगे.  वेटिकन ने बताया कि 87 वर्षीय पोप फ्रांसिस फ्लू, ब्रोंकाइटिस या सर्दी से जूझ रहे हैं. पिछले कई हफ्तों से वह अक्सर अपने एक सहायक को उनके भाषण को जोर से पढ़ने के लिए कहते हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही