Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद में अज्ञात युवक का छत विच्छत शव बरामद, ग्रामीणों में दहशत

Advertisement
Advertisement
Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद अनुमंडल के अलि मदद गांव के घुटघोरी पहाड़ी के समीप एक बोरे में युवक का छत-विच्छत शव मिला है. शव एक प्लास्टिक के बोरे में था. कुत्तों ने बोरे को नोंच दिया है. सुबह ग्रामीणों को शव होने की जानकारी मिली तो यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल हुसैनाबाद थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बोरे से निकलवाया तो शव चार भागों में धारदार हथियार से काटा हुआ था. इसे भी पढ़ें-गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-agriculture-choupal-organized-in-shri-banshidhar-nagar-emphasis-on-organic-farming/">गढ़वा:

श्री बंशीधर नगर में कृषि चौपाल का आयोजन, जैविक खेती पर जोर

पुलिस मामले की जांच में जुटी

शव के एक पैर को कुत्ते ने घसीट कर काफी दूरी पर छोड़ा था, जिसे पुलिस बरामद कर हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. शव बरामदगी के बाद से ही अलि मदद गांव सहित आसपास के गांवों में दहशत है. लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं. शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही