Search

 
 
 

हजारीबाग में गिरा रजिस्ट्री आफिस की छत का मलवा, कर्मचारी जख्मी

 
Hazaribagh : पुराने समारणालय परिसर में हजारीबाग रजिस्ट्री ऑफिस की छत का मलवा गिरने से वहां तैनात एक कर्मचारी घायल हो गया.जानकारी के अनुसार कर्मचारी सुधीर सिंह के सिर पर चोट लगी है. बताया जा रहा है कि भवन जर्जर स्थिति में है.कर्मचारियों ने कई बार विभाग को जानकारी भी दी थी. इसके लिए नया भवन भी बनाया गया, लेकिन आफिस वहां शिफ्ट नहीं हो पाया. कई कर्मचारियों ने कहा कि बड़ा हादसा टल गया. हादसे के वक्त इस ऑफिस में दर्जनों कर्मचारी काम कर रहे थे. नए आफिस में शिफ्ट होते तो आज कर्मचारियों की जान आफत में नहीं होती.रजिस्ट्री आफिस नए आफिस में शिफ्ट क्यों नहीं हुआ है, इस पर विभाग की ओर से कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है. सीएम से जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने सीएम से मांग की है कि इस हादसे की  उच्चस्तरीय जांच हो. साथ ही दोषियों पर कार्रवाई हो. कहा गया कि यहां भवन मरम्मत के नाम पर करोड़ों का घपला हुआ है. आज तक नए समाहरणालय में रजिस्ट्री कार्यालय शिफ्ट क्यों नहीं हुआ, इस पर भी सवाल उठाये गये.    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही