Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूपा तिर्की मामला : आरोपी दरोगा शिव कुमार को हाईकोर्ट ने दी जमानत

Advertisement
Advertisement
Ranchi : साहिबगंज की दिवंगत महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की आत्महत्या मामले में जेल में बंद दरोगा शिव कुमार कनौजिया को झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है. झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने शिव कुमार कनौजिया को 25000- 25000 के दो निजी मुचलका पर जमानत प्रदान की है. शिव कुमार कनौजिया पिछले लगभग 6 महीने से रूपा तिर्की प्रकरण में जेल की सलाखों के पीछे है. झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें काफी राहत मिली है. शिव कुमार की तरफ से झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने झारखंड हाईकोर्ट में पक्ष रखा. इसे भी पढ़ें - लखीमपुर">https://lagatar.in/lakhimpur-violence-up-sit-names-ashish-mishra-as-prime-accused/">लखीमपुर

हिंसा : UP SIT ने आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया, 5000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

दरोगा शिव कनौजिया को बीते नौ मई 2021 गिरफ्तार किया गया था

साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की आत्महत्या मामले में साहिबगंज पुलिस ने 2018 बैच के दरोगा शिव कनौजिया को बीते नौ मई 2021 को गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में जिरवाबाड़ी थाना में कांड संख्या 127/21 दर्ज हुआ है और आगे का अनुसंधान जारी है. गौरतलब है कि साहिबगंज पुलिस की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रूपा तिर्की का केस हत्या का नहीं बल्कि यह आत्महत्या का मामला है. रूपा तिर्की के बैचमेट शिव कुमार कनौजिया द्वारा रूपा तिर्की की भावनाओं को आहत किया गया. इसकी वजह से रूपा तिर्की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस आत्महत्या के लिए प्रथम दृष्टया से शिव कुमार कनौजिया जिम्मेवार प्रतीत होते हैं. शिव कुमार कनौजिया 2018 बैच का एसआई है. वर्तमान में वो चाईबासा में पदस्थापित है. शिव और रूपा के बीच दोस्ती थी. मोबाइल पर दोनों के बीच अकसर बात होती थी. इसे भी पढ़ें -अपने">https://lagatar.in/tpc-weakened-in-its-own-stronghold-63-arrested-37-weapons-and-3918-bullets-recovered/">अपने

ही गढ़ में कमजोर हुआ टीपीसी, 63 हुए गिरफ्तार,37 हथियार व 3918 गोली बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही