Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूपा तिर्की मौत मामला: जमीन विवाद एंगल तलाश रही CBI, लोगों से पूछताछ

Advertisement
Advertisement
Sahibganj: रूपा तिर्की मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है. जांच के दौरान सीबीआई की टीम ने रांची से लेकर साहिबगंज तक दर्जनों लोगों से पूछताछ की है. जानकारी के अनुसार, सीबीआई टीम जमीन विवाद (कांड संख्या 05/21) से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है. इस मामले की जांच रूपा तिर्की कर रही थी. जमीन विवाद से जुड़ी कांड संख्या 05/21 के अभियुक्त, चौक बाजार स्थित स्टाइल कपड़ा दुकान मालिक प्रदीप शर्मा के बड़े बेटे सिद्धार्थ शर्मा से सीबीआई ने घंटों पूछताछ की. इसके अलावा सीबीआई की टीम ने इसी जमीन विवाद के आईओ यानी पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार से भी पूछताछ की है. रूपा तिर्की महिला थाना प्रभारी बनने के बाद 11 केस देख रही थी. जिसमें 5 केस हाई प्रोफाइल थे.

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी

जानकारी के अनुसार बीते 10 मार्च को स्टाइल कपड़ा दुकान के जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. जिसमें एक पक्ष सिद्धार्थ शर्मा, उसके पिता प्रदीप शर्मा और पशुपति यादव का था. दूसरा पक्ष महिला रिद्धि तंबाकू वाला का था. महिला थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर बीच सड़क पर मारपीट हुई थी, जिसमें महिला रिद्धि ने पशुपति यादव को चप्पल से पिटाई कर दी थी. इसे भी पढ़ें-सिदगोड़ा">https://lagatar.in/sidgora-the-child-died-in-the-stomach-of-a-pregnant-resident-of-bagunahatu-the-family-created-a-ruckus-in-mgm/">सिदगोड़ा

: बागुनहातु निवासी गर्भवती के पेट में बच्चे ने दम तोड़ा, परिजनों ने एमजीएम में किया हंगामा
इस घटना के बाद पशुपति यादव, सिद्धार्थ शर्मा और प्रदीप शर्मा ने बदला लेने की नीयत से महिला के साथ बीच बाजार मारपीट की. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगते हुए महिला थाना में केस दर्ज किया था, जो कांड संख्या 05/21 था. रिद्धि तंबाकू वाला ने अपने साथ हुई बेइज्जती का आरोप लगाते हुए सिद्धार्थ शर्मा, प्रदीप शर्मा और पशुपति यादव के खिलाफ महिला थाना शिकायत दर्ज करायी थी. यह केस काफी हाई प्रोफाइल था, क्योंकि आरोपी सिद्धार्थ शर्मा, प्रदीप शर्मा और पशुपति यादव का इलाके में रसूख रखते हैं.

तीन मई को बरामद हुआ था शव

पुलिस लाइन स्थित गंगा भवन सरकारी क्वार्टर में US-1 में संदिग्ध अवस्था में रूपा तिर्की का शव तीन मई को बरामद हुआ था. सीबीआई के द्वारा इस केस से जुड़े 6 से अधिक लोगों को चिन्हित कर उसके क्वार्टर के आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी थी. गौरतलब है कि रूपा तिर्की मौत मामले में एक सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने सीबीआई को अविलंब केस लेकर जांच करने का निर्देश दिया था. सीबीआई ने इस मामले में कांड संख्या आरसी 0922021S0002 मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है. इसे भी पढ़ें-विधायक">https://lagatar.in/mla-mangal-kalindi-visited-goalpahari-and-carriage-colony-listened-to-the-problems/">विधायक

मंगल कालिंदी ने गोलपहाड़ी व कैरेज कॉलोनी का किया दौरा, समस्याएं सुनीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही