Search

रूपा तिर्की आत्महत्या मामला: पुलिस ने सब इंस्पेक्टर शिव कनौजिया को किया गिरफ्तार, भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप

Ranchi : साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की आत्महत्या मामले में साहिबगंज पुलिस ने 2018 बैच के दरोगा शिव कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में जिरवाबाड़ी थाना में कांड संख्या 127/21 दर्ज हुआ है और आगे का अनुसंधान जारी है. गौरतलब है कि साहिबगंज पुलिस की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रूपा तिर्की का केस हत्या का नहीं बल्कि यह आत्महत्या का मामला है. रूपा तिर्की के बैचमेट शिव कुमार कनौजिया द्वारा रूपा तिर्की की भावनाओं को आहत किया गया. इसकी वजह से रूपा तिर्की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस आत्महत्या के लिए प्रथम दृष्टया से शिव कुमार कनौजिया जिम्मेवार प्रतीत होते हैं. शिव कुमार कनौजिया 2018 बैच का एसआई है. वर्तमान में वो चाईबासा में पदस्थापित है. शिव और रूपा के बीच दोस्ती थी. मोबाइल पर दोनों के बीच अक्सर बात होती थी.

मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम गठित की गई थी

पुलिस के जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने बीते 3 मई को अपने सरकारी आवास में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. रूपा तिर्की के शव को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड द्वारा वीडियोग्राफी कराते हुए पोस्टमार्टम कराया गया. इसमें रूपा तिर्की की मौत का कारण Asphyxia due to hanging बताया गया है. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए साहिबगंज डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जांच टीम गठित की गई. टीम द्वारा जांच रिपोर्ट में कहा गया कि शिव कुमार कनौजिया द्वारा रूपा तिर्की की भावनाओं को आहत किया गया. इसके कारण रूपा तिर्की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शिव कुमार कनौजिया के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है.

मनीषा कुमारी, ज्योत्सना कुमारी और पंकज मिश्रा की इस घटना की संलिप्तता नहीं

पुलिस जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि रूपा तिर्की के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप के संबंध में जांच के क्रम में एसआई मनीषा कुमारी, ज्योत्सना कुमारी और पंकज मिश्रा कि इस घटना की संलिप्तता के बिंदु पर अभी तक कोई साक्ष्य नहीं पाया गया है. जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना का कारण रूपा तिर्की का निजी और व्यक्तिगत है. इसकी पुष्टि अब तक के उपलब्ध साक्ष्य और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर होती है. इसके लिए जवाब देकर शिव कुमार कनौजिया के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//