Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेतरहाट में सनसेट प्वाइंट तक बनेगा रोपवे, हो रही फिजिबिलिटी जांच

Ranchi : झारखंड सरकार राज्य के पर्यटन स्थलों को बेहतर बनाने के प्रयास में जुटी है. इसी कड़ी में लातेहार जिले के नेतरहाट में स्थित सनसेट प्वाइंट में कई सुविधाएं बहाल की गई हैं. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आने वाले दिनों में बनरी से सनसेट प्वाइंट तक रोपवे बनाने की भी योजना है. इसके लिए पर्यटन निदेशालय द्वारा रोपवे बनाने के लिए फिजिबिलिटी जांच और डीपीआर तैयार करने का टेंडर निकाला गया है.

रांची से बस चलाने की भी योजना

पर्यटन निदेशालय द्वारा करायी जा रही फिजिबिलिटी जांच में सभी मापदंडों पर सही पाए जाने की स्थिति में रोपवे लगाने का कार्य किया जा सकता है. उसके लिए वन विभाग को भूमि उपलब्ध करनी होगा. वहीं नेतरहाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोध फॉल, सुग्गा बांध नेतरहाट व बेतला के बीच झारखंड पर्यटन विकास निगम रांची से बस चलाने की योजना पर भी काम कर रहा है.

4 करोड़ की योजना की मिली है स्वीकृति

चालू वित्त वर्ष में नेतरहाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चार करोड़ 14 लाख 66 हजार रुपये की योजना की मंजूरी सरकार ने दी है. इससे नेतरहाट में कॉटेज एवं कैफिटेरिया का निर्माण तथा नैना जलप्रपात एवं सनराइज प्वाइंट पर इको पर्यटन विकास करने, बेतला नेशनल पार्क में कॉटेज और कैफेटेरिया निर्माण पर खर्च किया जाना है.

नेतरहाट से 8 किमी दूर है सनसेट प्वाइंट

नेतरहाट से 8 किमी दूर पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में सनसेट प्वाइंट है. कहा जाता है कि इसी जगह पर मैगनोलिया ने स्थानीय चरवाहे के वियोग में घोड़े सहित घाटी में छलांग लगा दी थी. इसलिए इस सनसेट प्वाइंट का नाम मैगनोलिया सन सेट प्वाइंट रखा गया. इसे भी पढ़ें – कोलेबिरा">https://lagatar.in/65-chapters-of-jeeto-ahimsa-run-at-the-same-time-across-the-world-registered-in-guinness-book/">कोलेबिरा

: बन रहे इंडोर स्टेडियम का विधायक ने किया निरीक्षण, घटिया स्तर के निर्माण का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही