Search

 
 
 

हजारीबाग: नवनिर्वाचित विधायक रोशन लाल ने अष्टभुजी मंदिर में की पूजा

 
Hazaribagh: बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक रोशन लाल चौधरी ने रविवार को केरेडारी पहुंचे. वहां कंडाबेर मां अष्टभुजी मंदिर में पूजा अर्चना की. वहीं क्षेत्र की आम ग्रामीणों की सुख, शांति, समृद्धि व सकुशल जीवन की कामना किए. साथ ही केरेडारी के भाजपा एवं आजसु के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया. कहा कि यह एनडीए की जीत नहीं यह बड़कागांव की जनता के लोकतंत्र की जीत है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले क्षेत्र के बुनियादी सवालों को दुरुस्त किया जाएगा. भूले भटके लोगों को एक सूत्र में बांधकर उन्हें समाज के मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करूंगा. साथ ही क्षेत्र के विकास कार्य पर तेजी लाया जाएगा. इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस निकालकर बड़कागांव पहुंचे. मौके पर भाजपा प्रखंड कर्मचारी साव, आजसु जिलामहामंत्री नरेश महतो, भोला महतो, उपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, नारायण यादव, प्रेमचंद महतो, कंचन यादव, मनोहर साव, मुकेश वर्मा, अशेश्वर यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - संभल">https://lagatar.in/stone-pelting-during-survey-of-jama-masjid-in-sambhal-police-fired-tear-gas-shells-lathi-charged/">संभल

में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान पथराव, आगजनी, पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे, लाठीचार्ज किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही