Search

 
 
 

सीआईटी के छात्र रोशन पांडेय को देश भर में अव्वल स्थान

 
Ranchi : भारत सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा संचालित नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी इनहैंस्ड लर्निंग (एनपीटीईएल) प्रोजेक्ट के तहत आईआईटी मद्रास द्वारा गत माह आयोजित बेसिक कंस्ट्रक्शन मैटेरियल कोर्स के परीक्षाफल की घोषणा कर दी गई है. इसमें सीआइटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के फाइनल ईयर के छात्र राज रोशन पांडेय ने देश भर में अव्वल स्थान प्राप्त किया है. बता दें की विभिन्न आईआईटी कॉलेजों द्वारा इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए परीक्षा आयोजित की गयी थी.

पिता हैं किसान, सम्मानित किया जायेगा

छात्र राज रोशन पांडेय की सफलता को लेकर संस्थान के शिक्षकों व विद्यार्थियों में हर्ष है. छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय माता -पिता एवं अपने शिक्षकों को दिया है. मालूम हो कि राज रोशन पांडेय की पारिवारिक पृष्ठभूमि काफी साधारण है. उनके पिता किसान हैं. संस्थान के प्रशासनिक निदेशक नवनीत सिंह व प्रभारी प्राचार्य प्रो अरशद उस्मानी ने उनकी सफलता को लेकर प्रसन्नता जाहिर की है. कहा कि इससे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है. सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रशांक मणि ने कहा कि संस्थान में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद राज रोशन पांडेय को सम्मानित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें – ऑन">https://lagatar.in/assistant-manager-of-on-spot-billing-agency-competent-sunirgis-accused-of-illegal-recovery-from-meter-readers/">ऑन

स्पॉट बिलिंग एजेंसी कंपीटेंट सनिर्जीस के अस्टिटेंट मैनजर पर लगा मीटर रीडरों से अवैध वसूली का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही