Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोटरी क्लब चास ने धूमधाम से मनाया गया डांडिया कार्यक्रम

परंपरा और संस्कृति को अपनायें - कविता मल्लिक Bokaro :  नवरात्रि के अवसर पर रोटरी क्लब चास में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चास स्थित रोटरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या रोटरी की महिला सदस्य पारंपरिक पोशाक में नजर आयीं. सभी ने पारंपरिक धुनों के साथ-साथ आधुनिक संगीतों के भी थिरकीं. कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती से हुई. इस दौरान सभी ने देश में शांति की कामना की. इसके बाद पूजा बैद, श्वेता रस्तोगी, ज्योति अग्रवाल, रितु केजरीवाल, अर्चना सिंह, सुमी कौर, डॉ पुष्पा, पूनम अग्रवाल, कविता मल्लिक, ललित चोपड़ा सहित अन्य ने ढोलिडा ढोल बाजे और नगाड़े संग ढोल बाजे सहित अन्य गानों पर डांडिया और गरबा खेला.

जीवंत उत्सव एवं मनोरंजन का स्रोत है डांडिया

रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद चोपड़ा ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि डांडिया जीवंत उत्सव एवं मनोरंजन का स्रोत है. यह समुदाय के सदस्यों के बीच संबंध बनाने का एक माध्यम भी है. कार्यक्रम की संयोजक पूनम अग्रवाल और कविता मल्लिक ने संयुक्त रूप से कहा कि रोटरी क्लब चास ने हमेशा परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ने का काम किया है. चास रोटरी की महिला समिति की अध्यक्ष ललिता चोपड़ा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने और समाज में एकता व सद्भावना का संदेश फैलाने का अवसर प्रदान करते हैं.

हर सास नवरात्र पर होता है डांडिया कार्यक्रम 

रोटरी क्लब के सचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी नवरात्र के उपलक्ष में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मुकेश ने बताया कि मां की आराधना के पश्चात गरबा और डांडिया खेला जाता है. इस अवसर पर डिंपल कौर, रंभा सिंह, शिवानी तनेजा, उषा सिंह, उर्मिला सिंह, जूली केडिया, आरती पारख, शैल रस्तोगी, प्रतिमा अग्रवाल, जसप्रीत कौर, राखी चौधरी, कल्याणी गुप्ता, छाया जायसवाल, चैरी मंड, कविता बंका सहित बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही