परंपरा और संस्कृति को अपनायें - कविता मल्लिक Bokaro : नवरात्रि के अवसर पर रोटरी क्लब चास में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया. चास स्थित रोटरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या रोटरी की महिला सदस्य पारंपरिक पोशाक में नजर आयीं. सभी ने पारंपरिक धुनों के साथ-साथ आधुनिक संगीतों के भी थिरकीं. कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती से हुई. इस दौरान सभी ने देश में शांति की कामना की. इसके बाद पूजा बैद, श्वेता रस्तोगी, ज्योति अग्रवाल, रितु केजरीवाल, अर्चना सिंह, सुमी कौर, डॉ पुष्पा, पूनम अग्रवाल, कविता मल्लिक, ललित चोपड़ा सहित अन्य ने ढोलिडा ढोल बाजे और नगाड़े संग ढोल बाजे सहित अन्य गानों पर डांडिया और गरबा खेला.
रोटरी क्लब चास ने धूमधाम से मनाया गया डांडिया कार्यक्रम
Last Updated: Oct 05, 2024 12:00 AM (IST)