Search

 
 
 

रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में खोला कंबल बैंक, मरीजों व गरीबों को मिलेगा मुफ्त

 
Ranchi: रोटरी क्लब रांची की पहल पर सोमवार को रांची सदर अस्पताल में नया कंबल बैंक शुरू किया गया. इसका उद्घाटन क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बिपिन चाचन, उनकी पत्नी शिल्पी चाचन, क्लब के प्रेसिडेंट गौरव बागरॉय, ज्योति शर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह, डॉ अखिलेश झा ने किया. कंबल बैंक की ओर से अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों, व आसपास के गरीबों को ठंड से अच्छी राहत के लिये कंबल बांटे जायेंगे. कंबल बैंक में रोटरी क्लब ने 200 व ज्योति शर्मा ने 100 कंबल प्रदान किया. इस समय कंबल बैंक में 300 कंबल हैं, जिन्हें गरीबों के बीच नि:शुल्क वितरित किया जायेगा. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह ने रोटरी क्लब की इस पहल को सराहा. उन्होंने कहा कि इस कंबल बैंक से मरीजों व उनके परिवारों अच्छी राहत मिलेगी. मौके पर रवींद्र चड्ढा, अमित अग्रवाल, आदित्य मल्होत्रा, गिरीश अग्रवाल समेत सदर अस्पताल के लोग भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/rahul-gandhis-press-conference-a-masterclass-of-hypocrisy-bjp-says-remember-his-track-record/">भाजपा

ने कहा, राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पाखंड की मास्टरक्लास, अपने ट्रैक रिकॉर्ड को याद करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही