Search

 
 
 

रोटरी क्लब रांची ने अशोक नगर के सरकारी स्कूल में लगाया झूला

 

बच्चों के फिजिकल फिटनेस के लिए रोटरी के बढ़ते कदम

Ranchi : बच्चों के शारीरिक विकास के लिए जरूरी फिजिकल एक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब रांची मिड टाउन ने बेहतरीन पहल की है. इसके तहत रोटरी क्लब रांची मिड टाउन द्वारा सरकारी स्कूलों में झूला उपलब्ध कराया जा रहा है. इस कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए सोमवार को अशोक नगर रांची स्थित एक और सरकारी स्कूल में झूला का उद्घाटन रोटरी के जिला पाल एसपी बगड़िया द्वारा किया गया. रोटरी क्लब रांची मिडटाउन की अध्यक्ष मंजू गंभीर ने क्लब के इस बेहतरीन प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि संसाधन के अभाव में सरकारी स्कूलों में बच्चों के शारीरिक फिटनेस पर ज्यादा जोर नहीं रहता है. उन्हें सिर्फ पढ़ाई से जोड़कर रखा जाता है. जबकि बच्चों के शारीरिक विकास के लिए विभिन्न खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों का होना जरूरी है. क्लब ने इस कमी को महसूस किया और अपने सभी सदस्यों की मदद से इस प्रोजेक्ट को शुरू किया है. अशोक नगर स्थित स्कूल में झूला लगाने के इस सराहनीय कार्य के लिए मंजू गंभीर ने रोटेरियन गौरव बगरोय का विशेष धन्यवाद दिया. उन्होंने यह भी बताया कि इस साल करीब एक दर्जन स्कूलों में झूले लगाने का लक्ष्य है. जो भी सरकारी स्कूल हम से मदद मांगता है, हम उसे अवश्य पूरा करते हैं. जल्द ही अन्य चिन्हित किये गए स्कूलों में भी झूला लगाकर बच्चों के शारीरिक विकास को प्रशस्त किया जाएगा. इस कार्यक्रम में जिलापाल एसपी बगरिया एवं मदद दाता गौरव बगरोय के अलावा रोटरी रांची मिडटाउन से मंजू गंभीर, सुजाता गुप्ता, पूनम जायसवाल, संतोष, बीके घोष, आराधना, कर्नल बासु और बीके झा तथा स्कूल से प्रिंसिपल स्वाति केसरी एवं अन्य टीचर्स विशेष रूप से उपस्थित थे. रोटरी द्वारा इस स्कूल में टॉयलेट एवं पीने के पानी की मदद की भी पेशकश की गई. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-ed-got-the-list-of-transfer-posting-from-the-residence-of-alamgirs-pa-assistant-jahangir-name-of-congress-state-president-rajesh-thakur-is-also-mentioned-know-which-officers-names-cam/">EXCLUSIVE:

आलमगीर के PA के सहायक जहांगीर के आवास से ईडी को ट्रांसफर पोस्टिंग का मिला लिस्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नाम का भी जिक्र, जानें किन-किन अधिकारियों का नाम आया सामने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही