Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: रोटरी क्लब लगाएगा विशेष शिविर, दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग

रोटरी इंटरनेशनल फाउंडेशन के ग्लोबल ग्रांट प्रोजेक्ट उम्मीद की किरण के तहत आयोजित होने वाले निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर की जानकारी साझा की गई. यह शिविर 1 से 3 अगस्त 2026 तक जैन मिलन जोड़ाफाटक रोड
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: रोटरी इंटरनेशनल फाउंडेशन के ग्लोबल ग्रांट प्रोजेक्ट उम्मीद की किरण के तहत आयोजित होने वाले निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर की जानकारी साझा की गई. यह शिविर 1 से 3 अगस्त 2026 तक जैन मिलन जोड़ाफाटक रोड, धनबाद में आयोजित होगा, जहां जरूरतमंद दिव्यांगजनों को पूरी तरह निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: 

इस परियोजना का संचालन रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा किया जा रहा है. शिविर के आयोजन में रोटरी क्लब ऑफ धनबाद साउथ, इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद, रोटरैक्ट क्लब ऑफ बीआईटी सिंदरी तथा श्री धनबाद श्वेतांबर स्थानकवासी जैन संघ सहयोगी संस्थाओं के रूप में भागीदारी निभा रहे हैं.

Uploaded Image

उम्मीद की किरण परियोजना का यह पांचवां वर्ष है. इसके तहत झारखंड और बिहार के विभिन्न शहरों में निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.

 

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250, जोन-6 के असिस्टेंट गवर्नर विकास शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में चार और शिविरों की तिथि तय हो चुकी है जबकि आठ अन्य शिविरों की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग देना है.

 

प्रेस वार्ता में अंकित अग्रवाल, प्रमय गोपालका, कनव बाली, राजीव गोयल, दीपा गोयल, उत्तम गंगेसरिया, जयप्रकाश अग्रवाल, श्याम सुंदर साह, अश्विनी लाला तथा राहुल मटालिया सहित रोटरी, इनर व्हील क्लब और जैन समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही