Search

रट्टा मारना गलत नहीं है, लेकिन उसे समझिए और सीखिए  प्रो. एचसी वर्मा

  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय व्याख्यानमाला का समापन
Ranchiडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय व्याख्यानमाला के समापन पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर एचसी वर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि रट्टा मारना गलत नहीं है, लेकिन उसे समझिए और सीखिए. व्याख्यानमाला में डीएसपीएमयू समेत अन्य विश्वविद्यालय और कई स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी शामिल हुए. व्याख्यानमाला फॉर्म प्री-प्री रिसर्च ऑफ स्कूल विषय था. इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद यहां राज्य का सबसे बड़ा लैब बनाया जाएगा. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. नमिता सिंह और पटना कॉमर्स कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार शामिल रहे.

प्रत्येक व्यक्ति साइंटिस्ट है: प्रो. एचसी वर्मा

इससे पहले मुख्य अतिथि प्रोफेसर एचसी वर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति साइंटिस्ट है. क्योंकि साइंटिस्ट का काम है किसी चीज को ध्यान से देखना और उसमें कुछ जोड़ना. यह काम प्रत्येक व्यक्ति हर रोज करता है. इसलिए हम कह सकते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति साइंटिस्ट है. कहा कि हर हर चीज किताबों में नहीं होती है. किताबों से बाहर आकर हमें प्रकृति से जुड़ना चाहिए और प्रकृति से सीखना चाहिए. उन्होंने मैथ्स के द्विघाती समीकरण का एग्जांपल देते हुए जीवन को उससे जोड़ा और कहा कि द्विघाती समीकरण में ए और बी की संख्या सीमित होती है. जब हम उसे सॉल्व करते हैं तो उसका वैल्यू निकलता है. इसी तरह जीवन में ए और बी की संख्या एन है. इससे हमें जीवन के वैल्यू को निकालना चाहिए. वह वैल्यू कई प्रकार से निकलेगी.

प्रो. एचसी वर्मा ने छात्रों से कहा

  • जो प्रश्न कठिन है उसमें हमें सीखने का अवसर मिलता है. जो प्रश्न हमसे आसानी से बन जाते हैं, उसमें सीखने को कुछ भी नहीं होता है.
  • घर के सामानों से लैब बनाइए. किसी काम को करने के लिए अटूट प्रयास करिए.
  • प्राकृति से सीखिए. रट्टा मारना गलत नहीं है, लेकिन उसे समझिए और सीखिए.
  • दैनिक समय सारिणी में हम प्रतिदिन विज्ञान के प्रयोगों से रूबरू होते हैं. अपने अंदर की वैज्ञानिकता को निखारने का निरंतर प्रयास करना चाहिए.
  • जीवन एक समीकरण के समान है, जो हमारे लिए मापदंड निर्धारित करता है.
इसे भी पढ़ें – सीड">https://lagatar.in/seed-started-mission-life-campaign/">सीड

ने शुरू किया मिशन लाइफ अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp