Search

 
 
 

राउरकेला : बंडामुंडा कॉलेज के वाणिज्य विभाग में पूर्व प्रमुख स्व आशीष महतो की मनाई गई पुण्यतिथि, अनाथ बच्चों के बीच बांटा गया फल

 
Raurkela : बंडामुंडा कॉलेज के वाणिज्य विभाग में सोमवार को पूर्व प्रमुख स्व आशीष महतो की पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर कॉलेज परिसर में शोक सभा हुई. स्व. आशीष महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई. इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप साहू ने स्वआशीष महतो के जीवन पर प्रकाश डाला. शोक सभा में मुख्य रूप से कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य तुषार मिश्रा व मनोज सामल ने पूर्व प्राध्यापक से जुड़ी बातों को साझा किया. शोकसभा में कॉलेज के पुरुषोत्तम त्रिपाठी, हरिपद माइटी, मनोरंजन त्रिपाठी, सृघडा नंद, संजीव रौतराय, अन्य लेक्चर, छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित थे. अंत में स्व आशीष महतो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. सभा के दौरान बंडामुंडा कॉलेज के छात्रों द्वारा अनाथ बच्चों में फल, अंडा, बिस्कुट, चॉकलेट व ब्रेड का वितरण किया गया. इस अवसर पर दशरथ महातो, सरफराज, यश हलवाई, मनोज दास, आंचल मिश्रा, रिया खलखो, चांदनी बेरा, सोमा दास सहित अन्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-the-person-who-got-weapons-in-land-trader-kamal-bhushan-murder-case/">रांची

: जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में हथियार दिलाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही