Search

 
 
 

सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला, घर से निकलने से पहले जरूर देख लें

 
Ranchi : बीते कई दिनों से घने कोहरे और विजिबिलिटी कम होने से कई ट्रेनें रद्द हुई है. वहीं कई ट्रेनें अपने तय समय से कई घंटों की देरी से चल रही है. वहीं ट्रेनों के रूट बदले गए हैं. ऐसे में घर से न‍िकलने से पहले ही ट्रेनों की लिस्ट और रूट देख लें. परिवर्तित मार्ग से चलेगी सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन ट्रेन संख्या 18009 सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन (वाया मुरी) 13 जनवरी एवं 20 जनवरी 2023 को अपने निर्धारित मार्ग बीना मालखेड़ी- महादेवखेड़ी-कोटा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना मालखेड़ी –बीना- निशातपुरा- संत हिरदाराम नगर - नागदा -कोटा होकर चलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 18010 अजमेर-सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन- वाया मुरी 08 जनवरी एवं 15 जनवरी को कुल 02 ट्रिप को अपने निर्धारित मार्ग कोटा-महादेवखेड़ी-बीना मालखेड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-निशातपुरा-बीना- बीना मालखेड़ी होकर चलेगी. विलंव से इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण ट्रेन संख्या 18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 06 जनवरी को अपने निर्धारित समय 19:15 बजे के स्थान पर 03 घंटे 45 मिनट विलंब से इस्लामपुर पहुंची. इसे भी पढ़ें : TPC">https://lagatar.in/police-encounter-with-tpc-regional-commander-assav-ganjhu-squad-militants-gathered-to-carry-out-major-incident/">TPC

रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे उग्रवादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही