Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची से साउथ जाने वाली तीन ट्रेनों का रूट बदला गया

Advertisement
Advertisement
Ranchi : दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल में चल रहे विकास कार्यों की वजह से रांची से साउथ जाने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला गया है. ट्रेन संख्या 13351 धनबाद - अलपुझा एक्सप्रेस, 12, 13, 15 और 16 सितंबर को अपने निर्धारित रूट निडदवोलु, एलूरु, विजयवाड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी. रूट बदलने के कारण इस ट्रेन का ताडेपल्लीगुडेम और एलूरु स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा. इसी तरह ट्रेन संख्या 12835 हटिया- सर एम विश्वईश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस 12 सितंबर को अपने निर्धारित रूट निडदवोलु, एलूरु, विजयवाड़ा के स्थान पर परिवर्तित रूट निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा व विजयवाड़ा होकर चलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 18637 हटिया- सर एम विश्वईश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस 16 सितंबर को अपने निर्धारित रूट निडदवोलु, एलूरु, विजयवाड़ा के स्थान पर परिवर्तित रूट निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा व विजयवाड़ा होकर चलेगी.

ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन 

लिंक रैक के विलंब से चलने के कारण ट्रेन संख्या 08196 हटिया - टाटानगर पैसेंजर ट्रेन के 12 सितंबर को खुलने के समय में परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 6:10 बजे के स्थान पर 9:00 बजे हटिया से खुलेगी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/color-of-uniform-of-ranchi-municipal-corporations-enforcement-team-changed/">रांची

नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम की वर्दी का रंग बदला गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही