राजद ने चतरा से रश्मि प्रकाश को टिकट दिया है
गठबंधन की ओर से राजद को छह सीटें मिली हैं. इन सीटों में चतरा, गोड्डा, देवघर, कोडरमा, हुसैनबाद शामिल हैं, इसके अलावा उसे विश्रामपुर सीट मिली है. छतरपुर सीट कांग्रेस के खाते में गई है. जहां से मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होनेवाले राधाकृष्ण किशोर के चुनाव लड़ने की संभावना है. वहीं राजद ने चतरा से रश्मि प्रकाश, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह यादव, देवघर से सुरेश पासवान को पार्टी का सिंबल एलॉट कर दिया है, जबकि विश्रामपुर और कोडरमा के प्रत्याशी का नाम होल्ड पर रखा है.माले को गठबंधन से मिलीं हैं चार सीटें
माले को भी गैर आधिकारिक रूप से गठबंधन की ओर से बगोदर, सिंदरी, निरसा और धनवार सीट दी गयी है. लेकिन भाकपा- माले पांचवीं सीट जमुआ के लिए अड़ी है. जबकि जमुआ सीट झामुमो ने अपने पास रख लिया है. इस सीट से भाजपा के सिटिंग विधायक केदार हाजरा भाजपा से टिकट नहीं मिलने के कारण झामुमो में शामिल हो गए हैं. इसलिए झामुमो किसी भी कीमत पर जमुआ माले को देने को तैयार नहीं है. इधर मंगलवार को तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस ने राजद को झटका देते हुए पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर को अपने पाले में कर लिया. किशोर ने बजाप्ता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है. इसके बाद इस बात की चर्चा है कि क्या किशोर छतरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं. कांग्रेस के इस कदम से इंडिया गठबंधन की राजनीतिक तपिश और बढ़ गयी है.जारी हो सकती है झामुमो की पहली और कांग्रेस की दूसरी सूची
कांग्रेस ने सोमवार रात 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें सभी सिटिंग मंत्री और दो को छोड़ सभी विधायकों को टिकट दिया गया है. पार्टी ने हटिया से फिर अजय नाथ शाहदेव को उतारा है. कांग्रेस के हिस्से आयी 29 में से 21 सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित कर दिये गये हैं. शेष आठ सीटों पाकुड़, बरही, धनबाद, बोकारो, कांके, पांकी, डालटनगंज और विश्रामपुर से प्रत्याशी घोषित होने बाकी हैं. जानकारी के अनुसार पाकुड़ में कांग्रेस उलझी हुई है.क्या जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को उतारा जाए या फिर उनके परिवार में से किसी एक को. पार्टी को यह डर है कि आलमगीर आलम को टिकट देने से कांग्रेस और गठबंधन की किरीकिरी हो सकती है. ऐसे में संभावना है कि आलमगीर आलम के पुत्र तनवीर आलम को पार्टी उतारे. वहीं बरही से उम्र उमाशंकर अकेला के आड़े आ रही है. इसलिए उन्होंने खुद अपने पुत्र का नाम प्रस्तावित कर दिया है. झामुमो और कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद बहुत हद तक गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/notice-to-jssc-from-high-court-on-pil-investigating-jssc-cgl-paper-leak/">JSSCCGL पेपर लीक की जांच वाली PIL पर हाईकोर्ट से JSSC को नोटिस [wpse_comments_template]
Leave a Comment