Search

 
 
 

राजस्थान की रॉयल जीत, हैदराबाद को अपने घर में 72 रन से हराया

 
  • राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाये
  • जवाब में हैदराबाद की टीम 131 रन ही बना पाई
Hyderabad : आईपीएल 2023 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए थे. इसके जवाब में हैदराबाद की टीम 131 रन ही बना पाई और मैच हार गई. सनराइजर्स हैदराबाद को अपने घर में हार का सामना करना पड़ा.

चहल ने चार विकेट लिये

राजस्थान के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए. जॉस बटलर ने 22 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली. यशस्वी जायसवाल ने 37 गेंदों पर 54 और कप्तान संजू सैमसन ने 32 गेंदों पर 55 रन बनाए. हैदराबाद की तरफ से 32 रन इम्पैक्ट प्लेयर अब्दुल समद ने बनाए. राजस्थान के लिए युजवेंद्र चहल ने चार विकेट लिये.
इसे भी पढ़ें – 60-40">https://lagatar.in/students-will-gherao-the-chief-ministers-residence-on-april-8-against-the-60-40-planning-policy/">60-40

नियोजन नीति के खिलाफ 8 अप्रैल को छात्र करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही