Search

रोजगार मेला : पीएम मोदी ने 51,000 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, कहा, नये भारत के सपने बड़े हैं

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी ने आज मंगलवार को विभिन्न सरकारी विभागों में 51,000 से अधिक नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये. इसके बाद वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक रोजगार मेले को संबोधित करते हुए शासन में प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग पर जोर दिया. उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं में प्रौद्योगिकी के उपयोग से भ्रष्टाचार और जटिलताओं पर अंकुश लगा है तथा विश्वसनीयता और सुविधा में इजाफा हुआ है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शासन में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग करें युवा

उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों को नागरिक-प्रथम की भावना से काम करने की सलाह दी. युवाओं से शासन में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए कहा. इस अवसर पर कहा कि उनकी सरकार निरंतर निगरानी, मिशन मोड कार्यान्वयन और सरकारी योजनाओं में जन भागीदारी के आधार पर एक नयी मानसिकता के साथ काम कर रही है. इसका उद्देश्य योजनाओं का 100 प्रतिशत क्रियान्वयन है. उन्होंने कहा कि यह देश के लिए ऐतिहासिक फैसलों और उपलब्धियों का समय है और हाल में संसद द्वारा पारित महिला आरक्षण विधेयक से देश की 50 प्रतिशत आबादी को काफी बढ़ावा मिलेगा.

अंतरिक्ष से लेकर खेलों तक लड़कियों की मौजूदगी बढ़ी है

उन्होंने कहा कि 30 साल से लंबित यह मुद्दा लोकसभा और राज्यसभा दोनों में रिकॉर्ड मतों से पारित हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया है उनमें कई ऐसे भी होंगे जिनका जन्म भी नहीं हुआ होगा जब इस विधेयक को पहली बार पेश किया गया था. उन्होंने कहा कि नये भारत के सपने बड़े हैं और अंतरिक्ष से लेकर खेलों तक लड़कियों की मौजूदगी बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें अब सशस्त्र बलों में शामिल किया जा रहा है. देश के अगले कुछ वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाने का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को इस प्रक्रिया में बहुत योगदान देना होगा. रोजगार मेले का आयोजन देश भर में 46 स्थानों पर किया गया. इसमें डाक विभाग, परमाणु ऊर्जा, राजस्व, उच्च शिक्षा और रक्षा मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के चयनित कर्मचारी शामिल हुए.

कर्मचारियों को स्थानीय भाषा सीखनी चाहिए : सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि नौकरी के लिए चयनित और जरूरत के अनुसार अन्य राज्यों में नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को स्थानीय भाषा सीखनी चाहिए. इससे वे लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे. सीतारमण ने रोजगार मेले में सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद उम्मीदवारों को तमिलनाडु स्थित सार्वजनिक उपक्रमों में नौकरी के लिये आवेदन करने को प्रोत्साहित किया. उन्होंने केंद्र के रोजगार मेले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार अक्टूबर, 2022 से इसका आयोजन कर रही है और अबतक लगभग 10 लाख लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//