Search

 
 
 

धनबाद स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, 40 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Dhanbad : आरपीएफ के ऑपरेशन सतर्क के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर 40 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. आरोपी की पहचान बिहार के सारण जिले निवासी विवेक कुमार सिंह के रूप में हुई है.
 

Dhanbad : आरपीएफ के ऑपरेशन सतर्क के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर 40 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. आरोपी की पहचान बिहार के सारण जिले निवासी विवेक कुमार सिंह के रूप में हुई है.

 

आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने 12-13 जून की रात प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 पर संदिग्ध अवस्था में बैठे युवक की तलाशी ली. उसके ट्रॉली बैग और पिठ्ठू बैग से 15 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसकी कीमत करीब 16,300 रुपये बताई गई है.

 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह धनबाद से शराब खरीदकर गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचने वाला था. बरामद सभी बोतलों पर For Sale in Jharkhand Only अंकित था. आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब्त शराब के साथ आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग धनबाद को सौंप दिया.

 

जांच में आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं पाया गया. रेलवे सुरक्षा बल ने कहा कि रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही