मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को बहला फुसलाकर ले गया युवक, RPF और GRP रांची ने कराया मुक्त Ranchi : जीआरपी और आरपीएफ ने सोमवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को बहला फुसलाकर ले गये युवक के चंगुल से मुक्त कराया. वहीं रांची स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से पुलिस ने युवक उपेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी नामकुम के रामपुर का रहने वाला है. घटना के संबंध में आरपीएफ ने बताया कि 29 मई को बिहार के गया जिले से एक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त अपनी बहन का इलाज कराने के लिए कांके सीआईपी आया था. इलाज के बाद वह गया वापस जाने के लिए रांची स्टेशन आया और टिकट बुकिंग काउंटर से टिकट लिया. युवक अपनी बहन को टिकट काउंटर के हॉल में बैठकर खाना लाने गया. खाना लेकर लौटा तो वहां उसकी बहन नहीं थी. उसने स्टेशन पर अपनी बहन को काफी खोजा, लेकिन वह नहीं मिली. जिसके बाद उसने जीआरपी रांची से शिकायत की.
रांची : पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को बहला फुसलाकर ले गये युवक के चंगुल से कराया मुक्त
Last Updated: Jun 03, 2024 12:00 AM (IST)