Jamshedpur / Chakradharpur : चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर समेत सभी प्रमुख स्टेशनों के रेलवे क्वार्टरों पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा. शनिवार से ही इस अभियान की शुरुआत होगी. रेल मंडल के डीआरएम वीके साहू ने इसके संकेत दिए हैं. रेल मंडल रेलवे मेंस कांग्रेस और रेल प्रशासन के बीच चले दो दिवसीय पीएनएम (स्थाई वार्ता तंत्र) में इस मामले को उठाया गया था. जिस पर डीआरएम ने त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया है. साथ ही रेलवे कॉलोनियों के रख रखाव पर क्या खर्च होगा, उसे इंस्पेक्शन ग्रुप का सर्वे तय करेगा, जिसके बाद ही विकास कार्य किया जाएगा. रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने इसे यूनियन की जीत बताई है.
टाटानगर समेत मंडल में रेलवे क्वार्टरों पर कब्जा करने वालों पर आरपीएफ कसेगी शिकंजा, पीएनएम बैठक में डीआरएम ने दिए आदेश
Last Updated: Aug 27, 2021 12:00 AM (IST)