Search

लातेहार: RPF ने ट्रेन से 28 किलो गांजा किया बरामद

Latehar: बरवाडीह रेलवे सुरक्षा पुलिस ने संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन (18309) से चार थैलों में लावारिश हालत में पड़े 28 पैकेट गांजा बरामद किया है. सभी पैकेटों का वजन एक-एक किलोग्राम है. इसका बाजार मूल्य तकरीबन तीन लाख रुपए है. इसे उक्त ट्रेन के कोच संख्या ए में बरामद किया गया है. इसकी जानकारी बरवाडीह आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष बरकाकाना के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त ट्रेन में एस्कॉर्ट पार्टी के द्वारा चार बैग में रखे गांजानुमा पदार्थ पकड़ा गया है. सूचना के बाद जब रात पौने एक बजे ट्रेन बरवाडीह पहुंची तो कोच संख्या ए-1 को प्रभारी निरीक्षक, अधिकारी व स्टाफ रेलवे सुरक्षा बल, बरवाडीह के द्वारा अटेंड किया गया. मार्गरक्षक दल के प्रधान आरक्षी संजय कुमार मरांडी तथा आरक्षी अजय कुमार के सहयोग से सीट संख्या 33/ 47 के नीचे लावारिस हालत में रखे चार बैग को बरामद किया गया. चारों बैग को चेक करने पर 28 पैकेट गांजानुमा पदार्थ पाया गया. प्रत्येक पैकेट का वजन एक किलो पाया गया. उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए जब्त गांजा को राजकीय रेल पुलिस, बरकाखाना को सुपुर्द कर दिया गया. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/modi-talked-to-lakhpati-didis-in-maharashtra-said-death-penalty-for-culprits-in-new-law-against-sexual-crimes/">पीएम

मोदी ने महाराष्ट्र में लखपति दीदियों से बातचीत की, कहा, नये कानून में नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के लिए मौत की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//