Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चलती ट्रेन से गिरे यात्री की आरपीएफ ने जान बचाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झालदा तुलिन रेलखंड पर चलती ट्रेन से गिरे यात्री की आरपीएफ ने जान बचायी. यह यात्री इस्लामपुर पटना से हटिया आ रही ट्रेन से गिर गया था. मंगलवार की सुबह 5.55 बजे यह घटना घटी. यात्रियों की सूचना पर  ट्रेन में एस्कॉट कर रहे आरपीएफ ने ट्रेन को रूकवाकर घायल यात्री का मुरी स्टेशन पर प्राथमिक इलाज कराया. जहां से उसे सिल्ली के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरपीएफ ने इसकी जानकारी तुरंत ही रेलवे कंट्रोल रूम को दे दी थी. कंट्रोल रूम ने इसके बाद मुरी स्टेशन पर मौजूद चिकित्सा टीम को दी. ट्रेन के पहुंचने से पहले ही मेडिकल कर्मी डॉक्टर के साथ मौके पर तैनात थे. ट्रेन से गिरनेवाले यात्री का नाम सुनील कुमार सिंह है. वह 57 वर्ष का है. वह पटना का रहने वाला है. वह स्लीपर के एस टू कोच की सीट नंबर पांच और सात पर अपने बेटे के साथ सफर कर रहे था. वह राजेंद्रनगर से हटिया आ रहा था. इसी क्रम में झालदा तुलिन रेलखंड के बीच किमी नंबर-359/14 के पास गिर गया. सिल्ली में इलाज के बाद उसे आरपीएफ की सहायता से रिम्स रेफर कर दिया गया है. [caption id="attachment_146415" align="aligncenter" width="707"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/08/4-54-300x169.jpg"

alt="" width="707" height="399" /> आरपीएफ ने मानसिक रूप से बीमार महिला को उसके परिजनों को सौंपा[/caption] आरपीएफ ने मानसिक रोगी महिला को उसके परिजनों को सौंपा रांची स्टेशन से भागलपुर स्पेशल ट्रेन में सवार हुई एक मानसिक रोग से ग्रस्त महिला को आरपीएफ ने उसके परिजनों को सौप दिया. यह महिला 30 जून की शाम रांची-भागलपुर ट्रेन में सवार हो गयी थी. ट्रेन में आरपीएफ की एस्कॉट टीम ने इस महिला को बरामद किया. आरपीएफ रांची के अनुसार इस महिला के परिजन रांची स्टेशन पर उसे खोज रहे थे. जब ट्रेन में महिला के बरामदी की सूचना रांची आरपीएफ को मिली तो उसने परिजनों को इसकी सूचना दी गई. इसे भी पढ़ें- डीएवी">https://lagatar.in/roopa-tirkey-case-hearing-on-plea-seeking-cbi-probe-completed-awaiting-verdict/">डीएवी

पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में इंग्लिश फ़ेस्ट का ऑनलाइन आयोजन, 13 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही