Maithan : झारखंड के पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. वहीं राज्य में दूसरे चरण का चुनाव 20 मई को है. इस चुनाव को भी निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर चेक पोस्ट पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में स्थर जांच दल (एसएसटी टीम) ने झारखंड-बंगाल सीमा के चिरकुंडा (बराकर) चेकपोस्ट पर मंगलवार की रात वाहन जांच के दौरान दो वाहनों से कुल 1.15 लाख बरामद किये. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एसएसटी टीम ने कैश जब्त कर लिया.
चिरकुंडा चेकपोस्ट पर जांच के दौरान कार से 1.15 लाख बरामद
Last Updated: May 15, 2024 12:00 AM (IST)