Vinit Abha Upadhyay Ranchi : ईडी ने रांची में पीएमएलए (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के प्रावधानों के तहत पिछले दिनों की गयी छापेमारी में 1 करोड़ 25 लाख कैश बरामद किये थे. जिसे एजेंसी ने जब्त कर लिया है. साथ ही ईडी ने अलग-अलग बैंक खातों में जमा 3 करोड़ 56 लाख भी जब्त करते हुए बैंक अकाउंट को फ्रिज कर दिया है. इस बात की जानकारी एजेंसी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है. बता दें कि रांची के अलग-अलग इलाकों में फर्जी दस्तावेज के सहारे की गयी लैंड स्कैम की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने पिछले दिनों ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी.
लैंड स्कैम के आरोपियों के पास से बरामद 1 करोड़ 25 लाख जब्त, ED ने फ्रीज किये कई बैंक अकाउंट
Last Updated: Apr 18, 2024 12:00 AM (IST)