Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लैंड स्कैम के आरोपियों के पास से बरामद 1 करोड़ 25 लाख जब्त, ED ने फ्रीज किये कई बैंक अकाउंट

Vinit Abha Upadhyay Ranchi :  ईडी ने रांची में पीएमएलए (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के प्रावधानों के तहत पिछले दिनों की गयी छापेमारी में 1 करोड़ 25 लाख कैश बरामद किये थे. जिसे एजेंसी ने जब्त कर लिया है. साथ ही ईडी ने अलग-अलग बैंक खातों में जमा 3 करोड़ 56 लाख भी जब्त करते हुए बैंक अकाउंट को फ्रिज कर दिया है. इस बात की जानकारी एजेंसी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है. बता दें कि रांची के अलग-अलग इलाकों में फर्जी दस्तावेज के सहारे की गयी लैंड स्कैम की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने पिछले दिनों ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी.

ईडी ने इस सप्ताह कई ठिकानों पर की थी छापेमारी

दरअसल पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में ईडी ने इस सप्ताह कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के बाद ईडी ने जेएमएम नेता अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया. इसी केस में एजेंसी ने बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानू प्रताप, मोहम्मद सद्दाम और अफसर अली को भी गिरफ्तार कर चुकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही