Search

 
 
 

पेट्रोल पंप कर्मी से 13.66 लाख छिनतई : रांची पुलिस ने दो संदिग्धों के पोस्टर किये जारी, रखा इनाम

 
Ranchi  :   रातू थाना क्षेत्र के काठीटांड के पास स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के कर्मी से 26 दिसंबर को 13.66 लाख की छिनतई हुई थी. यह घटना को दो बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की है. पुलिस ने पोस्टर जारी कर सूचना देने वाले को इनाम देने की  घोषणा की है.

सूचना देने वाले को मिलेगा 20 हजार इनाम

रांची पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि दोनों व्यक्तियों के बारे में कोई भी जानकारी अगर किसी के पास हो तो वह नि:संकोच होकर पुलिस को इसकी सूचना दें. सूचना देने वाले को 20 हजार रूपया का नगद पुरस्कार दिया जाएगा और सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी.

इस नंबर पर सूचना दें :

रांची एसएसपी : 9431706136 ग्रामीण एसपी : 9431706138 रातू थाना प्रभारी : 9431706175
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही