Search

 
 
 

हरमू में प्रति शव 2500 रुपये और घाघरा में नि:शुल्क होता है दाह संस्कार, पैसे मांगने पर 0651-2200011 करें शिकायत

 
  • कोरोना संक्रमितों के दाह संस्कार को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए रांची नगर निगम ने जारी किया नंबर

Ranchi : राजधानी के कई श्मशान घाट में कोरोना संक्रमित मरीजों के दाह संस्कार को लेकर बड़ी राशि मांगे जाने की बात सामने आई है. मेयर आशा लकड़ा ने भी इस बात को प्रमुखता से उठाया है और उन्होंने निगम के साथ पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी को पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है. इस बीच डॉ किरण कुमारी ने बताया है कि मिल रही ऐसी शिकायत को देखते हुए शिकायत करने के लिए रांची नगर निगम में एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. यह नंबर है, 06512200011.

सूचना मिलने पर की जाएगी कार्रवाई

उन्होंने कहा है कि अगर घाघरा स्वर्णरेखा घाट पर किसी प्रकार का कोई शुल्क या हरमू मुक्ति धाम पर निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त राशि कोई मांगता है तो इसकी सूचना निगम के कंट्रोल रूम के नंबर पर दें. अनधिकृत रूप से पैसे की मांग करने वालों के पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

हरमू में रसीद भी दी जाती है

उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से संक्रमित शवों के दाह संस्कार के लिए शव के साथ आने वाले परिजनों से अनधिकृत रूप से पैसों की मांग की जा रही है. ज्ञात हो कि नगर आयुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर रांची नगर द्वारा जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर covid-19 से संक्रमित मरीजों के शव के दाह संस्कार के लिए हरमू स्थित गैस आधारित शवदाहगृह में सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. यहां निर्धारित शुल्क प्रति शव 2500/- लिया जाता है. इसके विरुद्ध रसीद दी जाती है. साथ ही घाघरा स्वर्णरेखा घाट पर भी व्यवस्था की गई है. घाघरा स्वर्णरेखा घाट पर कोई शुल्क देय नहीं है. दोनों ही स्थानों पर सभी विधि विधान से कोरोना दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ससमय शवों का दाह संस्कार कराया जा रहा है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही