Search

 
 
 

चांडिल डैम के विस्थापितों के पुनर्वास अनुदान के लिए 60 करोड़ की राशि हुई स्वीकृत

 
Chandil : चांडिल परिक्षेत्र के विस्थापितों को पुनर्वास अनुदान भुगतान के लिए ईचा परिक्षेत्र के पुनर्वास मद से 60.94 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं. यह जानकारी ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने दी है. गौरतलब है कि सविता महतो ने विगत दिनों राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व जल संसाधन विभाग के सचिव से मिलकर चांडिल डैम से प्रभावित विस्थापितों के अनुदान मुआवजा हेतु राशि आवंटन करने को लेकर मांग पत्र सौंपा था. जिस पर सरकार ने पहल करते हुए विस्थापितों की समस्या के समाधान के लिए राशि स्वीकृति दी है. इस संबंध में विधायक ने राज्य के मुख्यमंत्री और विभागीय सचिव का आभार व्यक्त किया है. विधायक सविता महतो ने कहा कि विस्थापितों के बीच मुआवजा राशि का भुगतान होने से विस्थापितों का समस्या का समाधान होगा. वहीं राशि आवंटन के बाद विस्थापितों को उनका उचित मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही