Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 146 नक्सलियों पर 9.71 करोड़ रुपये का इनाम घोषित

Saurav Singh

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य में सक्रिय 146 शीर्ष नक्सलियों के ऊपर 9.71 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया है. इन 146 नक्सलियों में भाकपा माओवादी पीएलएफआइ, टीपीसी और जेजेएमपी के नक्सली शामिल है. इनमें कई महिला नक्सलियों की भी पुलिस को तलाश है. जिन 146 नक्सलियों पर इनाम घोषित किया गया है, उनमें एक करोड़ के इनामी चार नक्सली, 25 लाख के इनामी सात नक्सली, 15 लाख के इनामी 18 नक्सली, 10 लाख के इनामी 18 नक्सली, पांच लाख के इनामी 28 नक्सली, दो लाख के इनामी 16 और एक लाख के इनामी 49 नक्सली शामिल है. इनमें पोलित ब्यूरो मेम्बर, सेन्ट्रल कमिटी मेंबर, स्पेशल एरिया कमिटी, रीजनल कमिटी मेंबर, जोनल कमिटी मेंबर, सब जोनल मेंबर, एरिया कमांडर शामिल है.

एक करोड़ के चार नक्सली इनामी

राज्य सरकार ने चार नक्सलियों पर एक करोड़ का इनाम घोषित किया है, जिनमें पोलित ब्यूरो मेम्बर प्रशांत बोस, मिसिर बेसरा, सेन्ट्रल कमिटी मेंबर असीम मंडल और पतिराम मांझी शामिल है.

 25 लाख के सात नक्सली इनामी

सात नक्सलियों पर 25 लाख का इनाम घोषित जिनमें चमन उर्फ लंबू, लालचंद्र हेंब्रम, रघुनाथ हेंब्रम, अजीत उरांव, संदीप यादव, अजय महतो और दिनेश गोप शामिल है.

15 लाख के 18 नक्सली इनामी

18 नक्सलियों पर 15 लाख का इनाम घोषित किया गया है, जिनमें मोछू उर्फ मेहनत, संजय महतो, बुद्धेश्वर उरांव, सर्वजीत यादव, छोटू खेरवार, मार्टिन केरकेट्टा, रमेश गंझू , कृष्णा हांसदा, पिंटू राणा, मुराद जी, रामप्रसाद मारडी, नितेश यादव , रविन्द्र गंझू , अमित मुंडा, बेला सरकार, सुरेश मुंडा और अमर गंझू शामिल है.

10 लाख के 18 नक्सली इनामी

18 नक्सलियों पर 10 लाख का इनाम घोषित किया गया है, जिनमें सुरेश सिंह, तिलकेश्वर गोप, आरिफ जी, रामदयाल महतो, मृत्युंजय जी, बलराम उरांव,  कंचन तुरी, दीपक यादव मुनेश्वर गंझू,  महाराजा प्रमाणिक, अरविंद भुईयां,  पप्पू लोहरा मनोहर गंझू, नीरज सिंह खेरवार ,भीखन गंझू, सनीचर सुरीन, साहेबराम मांझी और विवेक यादव शामिल है.

पांच लाख के 28 नक्सली इनामी

पांच लाख के 28 नक्सली पर इनाम घोषित किया गया है. जिनमें नुनुचंद्र महतो, रंथु उरांव, अभिजीत यादव, अघनू गंझू, गुलशन मुंडा , प्रदीप सिंह खेरवार, सहदेव यादव, गोदराय यादव,  नंदकिशोर यादव,  चंदन सिंह खेरवार, सुदर्शन, बीरबल उरांव, रविंद्र यादव, शीतल मांझी, सीता भुईयां, लवलेश गंझू, अजय यादव, जयंती, खुदी मुंडा, प्रभात मुंडा, सीताराम रजवार, प्रभात गंझू, शिवपूजन यादव, बिरसेन गंझू, राकेश गंझू, किशोर, अमरजीत यादव और नेशनल भुईयां शामिल है.

दो लाख के 16 नक्सली इनामी

दो लाख के 16 नक्सल पर इनाम घोषित किया गया है जिनमें लाज़िम अंसारी, गोविंद बिरजिया, पंकज कोरवा, मांगरा लुगुन, कुंवर मांझी, लोदरो लोहरा, बिरेन सिंह, रविंद्र मेहता, अजय पूर्ति, बलराम लोहरा, नोवेल सांडी, संतोष कंडूलना, सागेन अंगरिया, करीम जी, फिरोज अंसारी और सुजीत कुमार राय शामिल है.

एक लाख के 49 नक्सली इनामी

एक लाख के 49 नक्सली पर इनाम घोषित किया गया है जिनमें कुलदीप खेरवार, बिरेंद्र गंझू, ढुल्लू टोपनो, बच्चन मुंडा, अरुण हेरेंज, सुखराम गुड़िया, लालिंद्र महतो, सूर्यम चाकी मोरिया सिरका, बिरसा हस्सा, सामुएल बूढ , पांचा उरांव, अनिल परहिया, राकेश साव, फागू मुंडा, संतोष गंझू, गोपाल होरो , नयनतारा, सहेंद्र यादव, लक्ष्मण राय, जितेंद्र गंझू, कार्तिक महतो, नागेश्वर गंझू, कार्तिक महतो, अमोज मोदक, उमेश यादव, श्याम सिंकू, कजेश गंझू, प्रकाश महतो, सुखलाल बिरिजिया, दिनेश नगेशिया, अमृत, माधव, बातो टोपनो, कुंदन खेरवार, मनीष यादव, बृजेश मांझी, बिरसा मांझी, पवन मांझी, कांडे होनहागा, राजू  भुईयां, प्रदीप मंडल, बुलू, राकेश उरांव, कारू जी, बाबूलाल, राहुल चंपिया, सुलेमान हांसदा और संतोष भुईयां शामिल है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही