Search

 
 
 

RSS का 2024 तक एक लाख स्थानों पर शाखाएं लगाने का टार्गेट, कहा, मुस्लिम समाज सामने आकर उदयपुर घटना का विरोध करे

 
Jaipur : 2024 तक देशभर में आरएसएस की एक लाख स्थानों पर शाखाएं लगेगी. इसकी कवायद शुरू हो गयी है. वर्तमान में 56,824 स्थानों पर संघ की शाखाएं लगाई जा रही है. जान लें कि 2025 में आरएसएस की स्थापना के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं. इसलिए शताब्दी वर्ष को लेकर RSS द्वारा व्यापक स्तर पर विस्तार की योजना बनाये जाने की चर्चा है.  इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-10-july-shinde-met-pm-promised-development-ed-summons-15-including-pankaj-mishra-supriyo-bifare-on-the-center-war-on-coal-the-attacker-wanted-to-kill-him-not-shinzo-abe-be/">सुबह

की न्यूज डायरी।।10 जुलाई।। पीएम से मिले शिंदे, विकास का वादा।। पंकज मिश्रा समेत 15 को ईडी का समन।। केंद्र पर बिफरे सुप्रियो, कोयला को लेकर वार।। शिंजो आबे को नहीं, इसको मारना चाहता था हमलावर।। रहें सतर्क, कोरोना से रांची में बुजुर्ग की मौत।। श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने स्टेडियम को क्यों घेरा।। समेत कई खबरें और वीडियो।।

 झुंझुनूं में तीन दिवसीय प्रांत प्रचारकों की बैठक का समापन

जान लें कि राजस्थान के झुंझुनूं में तीन दिवसीय प्रांत प्रचारकों की बैठक के समापन के बाद शनिवार को अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुनील आंबेकर मीडिया से रूबरू हुए. बताया कि बैठक में संगठनात्मक कार्यों के साथ ही आगामी योजनाओं व गतिविधियों पर चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि दो साल बाद हुए आरएसएस के शिक्षा वर्गों में 40 साल से कम उम्र के 18,981 और 40 साल से अधिक आयु के 2,925 शिथार्थियों ने वर्ग सहभागिता की. कहा कि इस वर्ष पूरे देश के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के 101 वर्गों में कुल 21,906 संख्या रही है.

कन्हैयालाल की नृशंस हत्या की घटना अत्यंत निंदनीय है

उदयपुर में कन्हैयालाल की नृशंस हत्या को लेकर आंबेकर ने कहा कि हत्या अत्यंत निंदनीय है. इसकी निंदा की जानी चाहिए. हमारे देश में संवैधानिक लोकतांत्रिक अधिकार है. किसी को अगर कोई बात पसंद नहीं आती है तो उस पर प्रतिक्रिया देने के लिए लोकतांत्रिक मार्ग है. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज शांतिपूर्ण सैंवधानिक तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है. मुस्लिम समाज से भी अपेक्षा है कि ऐसी घटना का निषेध करें. कुछ बुद्धिजीवियों ने इसका निषेध किया है, लेकिन मुस्लिम समाज को भी सामने आकर इसका विरोध करना चाहिए. ऐसी घटनाओं का सबको मिलकर विरोध करना चाहिए. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही