डीसी ने बैठक में लगायी समाज कल्याण पदाधिकारी को फटकार, जानें क्यों?
एनआरसी के नाम पर करीब 250 करोड़ घोटाले का कैग कर चुका है खुलासा
उन्होंने कहा कि असम में भाजपा सरकार के समय एनआरसी के नाम पर लगभग 250 करोड़ रुपए घोटाले की बात कैग की रिपोर्ट में आ चुकी है. लेकिन झारखंड में असम के मुख्यमंत्री इसपर चुप रहते हैं. असम में एनआरसी के फेल होने के बाद आरएसएस के इशारे पर झारखंड में एनआरसी लागू कर भाजपा आदिवासियों को ही यहां के प्राकृतिक संसाधनों से दूर करना चाहती है. शांति ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान असम के संबंध में एनआरसी की वास्तविक रिपोर्ट जारी कर उसकी वैधानिकता प्रमाणित करें और झारखंडी जनता को बताएं कि क्या उन्होंने मुख्यमंत्री रहते मध्यप्रदेश में ऐसी कोई कवायद की थी क्या. झारखंड इनके किसी सांप्रदायिक मुद्दे की प्रयोगशाला नहीं बनेगा. झारखंड का चुनाव घुसपैठ और एनआरसी नहीं बल्कि झारखंड के आर्थिक विकास और सामाजिक समरसता के मुद्दे पर लड़ा जाएगा. शिवराज सिंह चौहान और हेमंत बिस्वा सरमा को सलाह है कि अपनी सोच बदले, क्योंकि जनता ने इनका असली रूप देख लिया है. इसे भी पढ़ें -भारत">https://lagatar.in/india-becomes-champion-in-wushu-competition-of-first-south-asian-school-combat-games/">भारतपहले दक्षिण एशियाई स्कूल कॉम्बैट गेम्स के वुशु प्रतियोगिता में बना चैंपियन [wpse_comments_template]
Leave a Comment