NewDelhi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बुधवार को 150 करोड़ की लागत से दिल्ली में बने अपने नये कार्यालय परिसर केशव कुंज का उद्घाटन किया. आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित परिसर लगभग 5 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है. खबरों के अनुसार परिसर में तीन टावर, ऑडिटोरियम, पुस्तकालय, अस्पताल और एक हनुमान मंदिर शामिल हैं. बताया गया है कि भवन का निर्माण सार्वजनिक दान से मिले 150 करोड़ की लागत से हुआ है. इसका उद्देश्य संघ के बढ़ते कार्यों को समर्थन देना है. 75,000 लोगों ने 5 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक का योगदान किया है.
आरएसएस ने बनाया नया कार्यालय परिसर, केशव कुंज की लागत 150 करोड़
Last Updated: Feb 13, 2025 12:00 AM (IST)