Search

आरएसएस प्रमुख भागवत पहुंचे बोकारो, तीन दिनों तक करेंगे प्रवास

एसएसवीएम सेक्टर 3 में स्वयंसेवकों के विकास वर्ग में लेंगे भाग

Bokaro : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघ चालक मोहन भागवत सोमवार को बोकारो पहुंचे. वह शहर में अपने तीन दिनों के प्रवास में विविध कार्यक्रमों में भाग लेंगे. सोमवार की देर शाम वह सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 3 सी में आयोजित स्वयंसेवकों के विकास वर्ग में भाग लेंगे और स्वयंसेवकों को कर्तव्य का पाठ पढ़ाएंगे. मंगलवार को भी वह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. ज्ञात हो कि सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 3 सी में उत्तर-पूर्व क्षेत्र के स्वयंसेवकों के लिए 20 दिनों का विकास वर्ग आयोजित किया गया है. झारखंड के स्वयंसेवकों के लिए संघ शिक्षा वर्ग 11 जून से शुरू हुआ है. दोनों प्रशिक्षण वर्गों का एक साथ समापन 26 जून की शाम होगा. 26 जून को होने वाले कार्यकर्ता विकास वर्ग के समापन सत्र में बतौर मुख्य वक्ता आरएसएस के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार होंगे. 27 जून की सुबह दीक्षा समारोह के बाद सभी स्वयंसेवक घर लौटेंगे.

प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड के 350 स्वयंसेवक ले रहे भाग

संघ के प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड के करीब 350 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं. वहीं, कार्यकर्ता विकास वर्ग-एक में झारखंड तथा उत्तर व दक्षिण बिहार से 150 स्वयंसेवक शिरकत कर रहे हैं. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बोकारो प्रवास को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बोकारो के एसपी पूज्य प्रकाश समेत आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-trucks-loaded-with-illegal-coal-seized-in-mahuda-case-registered/">धनबाद

: महुदा में अवैध कोयला लदे तीन ट्रक जब्त, केस दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//